Dhanbad News: काम शुरू नहीं करने वाले संवेदकों का एग्रीमेंट होगा रद्द
धनबाद, नवम्बर 21 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण अब तक शुरू नहीं करने वाले संवेदकों पर गाज गिरेगी। डीडीसी सन्नी राज ने ऐसे संवेदकों को नोटिस देकर एग्रीमेंट रद्द करने और नियमानुसार कार्रवाई का निर्देश दिया है। शुक्रवार को समाहरणालय स्थित डीएमएफटी हॉल में डीडीसी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें 15वें वित्त आयोग, प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन और डीएमएफटी के तहत चल रहे स्वास्थ्य आधारभूत संरचना के कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। डीडीसी ने निर्माणाधीन स्वास्थ्य केंद्रों, उप-स्वास्थ्य केंद्रों व अन्य चिकित्सा इकाइयों के निर्माण व जीर्णोद्धार की बिंदुवार जानकारी ली। कार्यदायी एजेंसियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में उच्च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.