Dhanbad News: कामिनी कल्याण बस्ती को सुरक्षित करने की मांग को लेकर बस्ताकोला विकास भवन पर धरना
धनबाद, सितम्बर 2 -- Dhanbad News: भू-धंसान प्रभावित कामिनी कल्याण बस्ती के अस्तित्व को बचाने और क्षेत्र को सुरक्षित करने की मांग को लेकर बस्तीवासियों ने बस्ताकोला विकास भवन के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया है। प्रभावित लोग अपनी सुरक्षा व पुनर्वास की ठोस व्यवस्था की मांग पर अड़े हैं। धरना स्थल पर जमस नेता अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह भी पहुंचे और ग्रामीणों की मांगों का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि भू-धंसान के खतरे के बीच रह रहे लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता। प्रशासन व प्रबंधन को जल्द से जल्द बस्ती को सुरक्षित करने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर उचित पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.