Dhanbad News: कामिनी कल्याण बस्ती के लोगों ने किया सत्याग्रह
धनबाद, सितम्बर 3 -- Dhanbad News: भू-धंसान प्रभावित कामिनी कल्याण बस्ती के ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से बुधवार को बस्ताकोला क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष एक दिवसीय गांधीवादी सत्याग्रह किया गया। आंदोलन को जनता श्रमिक संघ, जनता मजदूर संघ, इंटक, कांग्रेस, भाजपा, लोजपा और झरिया कोलफील्ड बचाओ समिति के प्रतिनिधियों ने समर्थन दिया। बस्ती की सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर सत्याग्रह में पहुंचे जनता मजदूर संघ के महामंत्री अभिषेक सिंह ने कहा कि झरिया के हितों की रक्षा के लिए उनका पूरा परिवार सदैव समर्पित रहा है और रहेगा। आंदोलन के दौरान क्षेत्रीय महाप्रबंधक के साथ सत्याग्रहियों की सकारात्मक बातचीत हुई। महाप्रबंधक ने आश्वस्त किया कि ब्लास्टिंग के कारण जिन परिवारों के घर क्षतिग्रस्त हुए हैं, उनके रहने की तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.