Dhanbad News: कामिनी कल्याण के रैयत जमीन छोड़ने को तैयार नहीं
धनबाद, अगस्त 26 -- Dhanbad News: बस्ताकोला क्षेत्र के कामिनी कल्याण बस्ती में सोमवार की रात अचानक तीन और घरों में दरार पड़ने से स्थानीय निवासियों में हड़कंप है। बावजूद इसके यहां के लोग जमीन छोड़ने को तैयार नहीं हैं। मेयर संजीव सिंह के निर्देश पर पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों से कहा कि यहां उनकी पुश्तैनी जमीन है। इसलिए वे अपना घर-बार छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे। इस पर महाप्रबंधक अंशुमान गायकवाड ने ग्रामीणों से अपनी जमीन के वैध कागजात सौंपने को कहा और आश्वस्त किया कि यदि जमीन रैयती पाई जाती है, तो नियमानुसार उचित कदम उठाए जाएंगे। बातचीत के दौरान ग्रामीणों और महाप्रबंधक के बीच करीब दो घंटे तक तीखी नोकझोंक होती रही। यह भी पढ़ें- काला बिल्ला लगाकर कोयलांचल नागरिक मंच ने जताया विरोध महाप्रबंधक ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रभावित परिवारों को तत्काल बेल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.