धनबाद, अगस्त 10 -- Dhanbad News: झरिया, प्रतिनिधि। कामिका एकादशी के पावन अवसर पर रविवार को झरिया श्री श्याम मंदिर से गाजे-बाजे के साथ भव्य निसान शोभा यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- Ranchi News: शहर के मंदिरों में कामिका एकादशी पर विशेष अनुष्ठानयात्रा का आरंभ सर्वप्रथम पंडित कैलाश पांडेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निशान पूजन कराया, जिसमें मुख्य यजमान के रूप में मारवाड़ी महिला समिति की मंजू देवी एवं मीरा देवी सपरिवार शामिल हुईं। इसके बाद 'हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा' और 'खाटू नरेश की जय' के जयकारों के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई।भक्तों की संख्या इस भव्य यात्रा में 231 भक्त हाथों में मोर पंख लगे निसान लिए जयघोष करते चल रहे थे। यात्रा लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नंबर मोड़ और धर्मशाला रोड होते हुए पुनः ...