Dhanbad News: कान्हा की बाल-लीलाओं के रंग में रंगा नजर आया डीपीएस
धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार हर्षोल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी विंग आयोजित उत्सव में विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्ति रस और कान्हा की बाल लीलाओं के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे परिसर को जीवंत कर दिया। समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने भगवान बालगोपाल के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। सिर पर मोरपंख, हाथों में बांसुरी और पीले पीतांबर में सजे बाल-गोपालों ने अपनी मधुर बोली, सधे हुए कदमों और मधुर मुस्कान से हर किसी का हृदय जीत लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: राधा-कृष्ण गोपियों के संग की मनमोहक प्रस्तुति से लोंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.