धनबाद, सितम्बर 4 -- Dhanbad News: धनबाद। दिल्ली पब्लिक स्कूल धनबाद में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी त्योहार हर्षोल्लास, श्रद्धा और सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। प्राइमरी एवं प्री-प्राइमरी विंग आयोजित उत्सव में विद्यालय का वातावरण पूरी तरह भक्ति रस और कान्हा की बाल लीलाओं के रंग में रंगा नजर आया। पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नन्हे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से समूचे परिसर को जीवंत कर दिया। ​समारोह का शुभारंभ प्राचार्य डॉ सरिता सिन्हा ने भगवान बालगोपाल के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजा-अर्चना से हुआ। सिर पर मोरपंख, हाथों में बांसुरी और पीले पीतांबर में सजे बाल-गोपालों ने अपनी मधुर बोली, सधे हुए कदमों और मधुर मुस्कान से हर किसी का हृदय जीत लिया। यह भी पढ़ें- Hazaribagh News: राधा-कृष्ण गोपियों के संग की मनमोहक प्रस्तुति से लोंग...