धनबाद, अगस्त 18 -- Dhanbad News: बाघमारा प्रखंड की बौआकला उत्तर पंचायत स्थित काड़ामारा गांव में आठ लेन सड़क किनारे आदिवासियों के पारंपरिक धार्मिक पूजन स्थल (जाहेर थान) की भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा कब्जे के प्रयास के विरोध में सोमवार को ग्रामीणों ने जोरदार प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुषों व बच्चों ने डुगडुगी बजाकर नारेबाजी की और भू-माफियाओं का पुतला दहन किया। सूचना मिलने पर पहुंचे गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि नरेश कुमार महतो ने ग्रामीणों को समर्थन दिया। कहा भू-माफियाओं पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीण मंगलवार को धनबाद उपायुक्त से मिलकर ज्ञापन सौंपेंगे। प्रदर्शन में देवनारायण महतो, राजेश मरांडी, रमेश मुर्मू, रावण हांसदा, राधेश्याम मुर्मू, पूनम कुमारी, बसंती मुर्मू, दीपचंद टुडू, अमीन मरांडी, अर्जुन टुडू, सावित्री टुडू आदि उप...