Dhanbad News: कांड्रा में दो बाइक की टक्कर, दो युवक घायल
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: झरिया- सिन्दरी मुख्य मार्ग के कांड्रा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के समीप बुधवार की शाम दो बाईको में सीधी टक्कर हो गई। जिसमें मुसाबनी कॉलोनी निवासी आदित्य गोराई और चिटाई बस्ती निवासी रोहित रजक घायल हो गए। दोनों बाईक पर सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक क्षतिग्रस्त हो गईं। रोहित को आंख व चेहरे पर जबकि आदित्य को सिर में गंभीर चोटे आई है। स्थानीय लोगों ने घायलों को इलाज के लिए चासनाला सीएचसी पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को धनबाद रेफर कर दिया। सूचना पर गोशाला और पाथरडीह पुलिस पहुंची। क्षतिग्रस्त बाईक का जप्त कर थाने ले गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.