Dhanbad News: कांग्रेस में मनोज सिंह, एसके शाही व रामचंद्र शर्मा की वापसी
धनबाद, अक्टूबर 22 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठन के हित में निर्णय लेते हुए अपने तीन निष्कासित नेताओं का निष्कासन तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया है। जिला महासचिव सह कार्यालय प्रभारी मधुसूदन सिंह चौधरी द्वारा जारी पत्र के अनुसार मनोज सिंह, एसके शाही और रामचंद्र शर्मा का निष्कासन समाप्त कर दिया गया है। कांग्रेस की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उक्त तीनों नेताओं के आवेदन पर जिला कार्यकारिणी की बैठक में विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने लिखित रूप में आश्वासन दिया है कि वे भविष्य में किसी भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल नहीं होंगे और कांग्रेस की विचारधारा, सिद्धांत और अनुशासन के प्रति पूर्ण निष्ठा रखेंगे। उन्होंने अनजाने में हुई किसी भी भूल के लिए खेद भी व्यक्त किया है। सर्वसम्मति से यह निर्णय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.