Dhanbad News: कांग्रेस ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की मनाई जयंती
धनबाद, नवम्बर 12 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर प्रथम शिक्षा मंत्री सह भारत रत्न मौलाना अबुल कलाम आजाद की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने की। कांग्रेसजनों ने मौलाना अबुल कलाम आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, विद्वान, पत्रकार व आधुनिक भारत की शिक्षा व्यवस्था के प्रमुख शिल्पकारों में से एक थे। उन्होंने देश की आजादी के आंदोलन में भूमिका निभाई और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में भी देश का नेतृत्व किया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झरिया में मौलाना अबुल कलाम की जयंती मनी मौके पर मदन महतो, मनोज यादव, दिनेश यादव,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.