Dhanbad News: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह का भूली दौरा
धनबाद, सितम्बर 28 -- Dhanbad News: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह ने रविवार को भूली का दौरा किया। इस दौरान वह ए ब्लॉक दिवाकर सिंह के घर पहुंची। यहां उन्होंने दिवाकर सिंह के बड़े भाई गुड्डू सिंह के असामायिक निधन पर शोक प्रकट किया और पीड़ित परिवार को सांत्वना दी। इसके पश्चात अनुपमा सिंह ई ब्लॉक स्थित बृजेश कुमार के आवास पहुंची। यहां उन्होंने उनकी पत्नी वार्ड 15 की पार्षद रेमा सिंह को सम्मानित किया। मौके पर कांग्रेस नेता मनोज सिंह, दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष गंगा वाल्मीकि, मो उस्मान, पंकज सिंह आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.