धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। आगामी एक नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली रैली की तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर एवं छत्तीसगढ़ सरकार के पूर्व मंत्री शिव कुमार डहरिया धनबाद सर्किट हाउस पहुंचे। उनके आगमन पर धनबाद के कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनके साथ झारखंड प्रदेश राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के अध्यक्ष शांतनु मिश्रा भी पहुंचे। धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में दोनों नेताओं का स्वागत किया गया। इस अवसर पर झारखंड यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव, मनोज यादव, योगेंद्र सिंह योगी, शाहिद कमर, मनोज हाड़ी ने विशेष रूप से पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। यह भी पढ़ें- Kodarma News: दिल्ली रैली में कोडरमा से सैकड़ों कांग्...