Dhanbad News: कांग्रेस और आईएमए भवन को कब्जे में लेने की तैयारी में जिला परिषद
धनबाद, नवम्बर 8 -- Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। जिला परिषद अब अपनी संपत्तियों को लेकर सख्त रुख अपनाने की तैयारी में है। एलसी रोड स्थित कांग्रेस भवन और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) भवन को जिला परिषद अपने कब्जे में लेने की दिशा में पहल कर रहा है। दोनों भवन पिछले करीब 15 वर्षों से बंद पड़े हैं। लंबे समय से उपयोग नहीं होने के कारण अब जिला परिषद इन भवनों के आवंटन और दस्तावेजों की जांच कराएगा। जांच के दौरान यह भी देखा जाएगा कि भवनों का आवंटन किस आधार पर किया गया था और वर्तमान में इनके उपयोग की क्या स्थिति है। दरअसल, जिला परिषद अपनी जमीन और भवनों का बेहतर प्रबंधन कर आय बढ़ाने की योजना पर काम कर रही है। इसी कड़ी में वर्षों से बंद पड़ी संपत्तियों को लेकर समीक्षा शुरू की जा रही है। मई में हुई जिला परिषद की बैठक में कांग्रेस भवन और आईएमए भवन को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.