धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: धनबाद, वरीय संवाददाता। श्रावण मास की पहली सोमवारी पर आज पूरा धनबाद शिवभक्ति में सराबोर होगा। शहर के प्रमुख शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। तड़के मंगला आरती से लेकर रात्रि महाआरती तक विशेष धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होगा। मंदिरों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक, दुग्धाभिषेक, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए कई मंदिरों में विशेष व्यवस्था भी की गई है। सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र मटकुरिया स्थित श्री भूतनाथ मंदिर रहेगा। यहां पहली सोमवारी पर ब्र्र्रह्म मुहुर्त से ही रुद्राभिषेक का अनुष्ठान प्रांरभ हो जाएगा। इसके बाद बाब का शृंगार होगा, भोग लगाया जाएगा। तड़के चार बजे से लेकर सुबह eight बजे से अनुष्ठान होगा। इसके बाद भक्त जर्लापण कर सकेंगे। वहीं दोपहर दो से प...