Dhanbad News: कस्तूरबा स्कूल में अव्यवस्था की छात्राओं ने खोली पोल
धनबाद, जुलाई 13 -- Dhanbad News: भौंरा स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय झरिया में भोजन, शिक्षकों की कमी और अव्यवस्था की शिकायतों पर रविवार को विधायक रागिनी सिंह के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि उमेश यादव और अभिषेक पांडे के नेतृत्व में टीम ने जायजा लिया। टीम ने रसोई, राशन सामग्री और छात्रावास को देखा। इस दौरान प्राचार्य कार्यालय में कक्षा 6 से 12वीं की 430 छात्राओं ने बताया कि भोजन की गुणवत्ता ठीक नहीं है। जबकि शिक्षकों के लिए अलग अच्छा खाना बनता है। परिजनों के बीमार होने पर भी छुट्टी नहीं मिलती। बीमार होने पर चासनाला सीएचसी भेजा जाता है और हाथ-पैर कटने पर घर भेज देते हैं। साबुन-शैंपू भी घर से मंगाना पड़ता है। खेल में मिले उपहार गायब होने पर प्राचार्य ने दफ्तर से चोरी होने की बात कही। स्कूल में अंग्रेजी और सामाजिक अध्ययन के शिक्षक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.