धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद। बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के बरइकला ओरमो निवासी 11 वर्षीय नरेंद्र कुमार की सर्पदंश से गुरुवार को मौत हो गई। परिजनों के अनुसार बुधवार की शाम घर के पास खेलने के दौरान नरेंद्र को सांप ने डंस लिया था। घटना के बाद परिजन उसे तत्काल बोकारो के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर होने पर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को नरेंद्र की मौत हो गई। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मेडिकल कॉलेज में सर्पदंश से किशोर की मौत बच्चे की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...