धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: झरिया। झरिया-धनबाद मुख्य मार्ग के समीप स्थित कामिनी कल्याण बस्ती में घरों और जमीन पर दरार आने की घटना के बाद से यहां के लोगों में काफी दहशत और प्रबंधन के प्रति आक्रोश है। यहां पर शनिवार को तेज आवाज के साथ भू-धंसान हुई थी। इसमें एक दर्जन घरों में दरार आई है। रविवार को भी लोगों ने यहां पर जांच करने पहुंचे बीसीसीएल अधिकारियों पर अपना आक्रोश निकाला। डर से सभी अधिकारी वापस चले गए। लोगों का कहना है कि वे लोग रैयती हैं। प्रबंधन उनकी बस्ती को सुरक्षित करें। लोगों को उचित मुआवजा और नियोजन दे।उसके बाद ही यहां से हटेंगे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: झरिया में जोरदार आवाज के साथ धंसी जमीन, एक दर्जन घरों में दरार कोई भी कहीं दूसरे जगह शिफ्ट नहीं करेगा। हैवी ब्लास्टिंग से घरों में कंपन और दरार आई है। यह भी पढ़ें- तेज धमाक...