धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद। 19 अगस्त बुधवार को कलियासोल एवं बाघमारा के होमगार्ड अभ्यर्थियों का मेडिकल व कागजात सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित तिथियों में अनुपस्थित अभ्यर्थियों को एक सितंबर को मेडिकल व कागजात सत्यापन कराने का अंतिम अवसर दिया गया है। इससे पूर्व मंगलवार को समाहरणालय भवन में टुंडी व बलियापुर के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल व कागजात सत्यापन किया गया। इसमें उनके मूल प्रमाण-पत्रों का सत्यापन, चिकित्सीय जांच, पुलिस चरित्र सत्यापन एवं बांड निष्पादन किया गया। मेडिकल व कागजात वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के दौरान होमगार्ड के कमांडेंट सूर्यकांत कुमार, सीओ बाघमारा मुरारी नायक, जांच व मेडिकल टीम के सदस्य मौजूद थे। यह भी पढ़ें- होमगार्ड अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...