धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: भूली। कला निकेतन भूली की ओर से आगामी 27 नवंबर से 29 नवंबर तक आयोजित तीन दिवसीय कला महाकुंभ के सफल आयोजन को लेकर शुक्रवार को कला निकेतन के रंगशाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष कमलेश पांडे एवं संचालन मानसरंजन पाल ने किया। बैठक में कार्यक्रम की रूप रेखा पर चर्चा हुई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कला के इस महाकुंभ का आयोजन भूली सी ब्लॉक स्थित नेहरू बालिका उच्च विद्यालय में किया जाएगा। वहीं झांकी प्रतियोगिता की शुरुआत ई ब्लॉक सेक्टर 4 स्थित सरस्वती बाल निकेतन से होगा। कला महाकुंभ में राष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा बहुभाषीय नाटक, नृत्य एवं झांकी प्रस्तुत किए जाएंगे। बैठक में कमलेश पांडेय, पंकज कुमार सिंह, दुलारचंद यादव, मानस रंजन पाल, नरेश पासवान, आकाश सहाय, क्रान कुमार, धर्मवीर कुमार,...