धनबाद, अक्टूबर 30 -- Dhanbad News: कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो गुरुवार शाम गुहीबांध के कलाली फाटक पहुंचे और बुधवार रात हुई हवाई फायरिंग की घटना की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने उन्हें घटना से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। जलेश्वर महतो ने ग्रामीणों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी को डरने की जरूरत नहीं है। संगठित होकर अवैध कोयला खनन का विरोध करें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की एक बड़ी बैठक आयोजित की जाए, ताकि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए सामूहिक रूप से पहल की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं होने दिया जाएगा। इधर गुहीबांध में हुई हवाई फायरिंग के मामले में ग्रामीणों ने घटनास्थल से चार खोखे चुनकर रखे हैं। इस संबंध में रामकनाली ओपी प्रभारी अलीशा कुमारी ने बताया कि ग्रामीणों...