Dhanbad News: कलाकारों को कोलियरी क्षेत्रों का भ्रमण कराएगा प्रशासन
धनबाद, नवम्बर 18 -- Dhanbad News: झारखंड स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन की ओर से आयोजित किए जा रहे फ्लैश आर्ट अभियान कैनवास ऑफ धनबाद अंतर्गत बुधवार को युवा कलाकारों के लिए एक विशेष भ्रमण कार्यक्रम (खदानों के आसपास जीवन) का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को लेकर बुधवार को सुबह 9:30 बजे समाहरणालय परिसर से एक्सपोजर विजिट : लाइफ अराउंड माइंस के तहत तय स्थानों पर विजिट के लिए डीसी सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन तथा डीडीसी सन्नी राज द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा।कल्पना से अभिव्यक्ति तक युवा कलाकारों की नजर से धनबाद थीम पर आधारित इस पहल का मुख्य उद्देश्य उभरते हुए युवा कलाकारों को कोयला खदानों के आसपास के जीवन, कार्यप्रणाली और औद्योगिक परिवेश से रूबरू कराना है। यह भी पढ़ें- Saraikela News: प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.