धनबाद, अगस्त 28 -- Dhanbad News: कुमारधुबी स्टेशन से सटे औघड़डंगाल में नौ दिवसीय श्री राम कथा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें 1100 महिलाओं ने भाग लिया। यात्रा औघड़डंगाल से मेढ़ा, मैथन मोड़, कुमारधुबी, तालडांगा, चिरकुंडा होते हुए बराकर नदी पहुंची। गाजे-बाजे, बैंड और जय श्रीराम के नारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। बराकर नदी में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया। इसके बाद वापस औघड़ डंगाल पहुंचे कार्यक्रम स्थल में कलश स्थापित की गई। यात्रा के आगे रथ पर श्री राम कथा वाचिका अदिति प्रिया पाठक सवार थीं। सनातन धाम कमेटी के अध्यक्ष सह आयोजनकर्ता अमन सिंह ने बताया कि रोजाना शाम 4 बजे से श्री राम कथा होगी। 28 अगस्त को सनातन धर्मशाला का भूमिपूजन, 4 सितंबर को श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 5 सितंबर को भव्य भंडारा का प्रसाद वितरण...