Dhanbad News: कर्मियों को सीएसपी के लाभों की दी जानकारी
धनबाद, अक्टूबर 14 -- Dhanbad News: धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ (धकोकसं) की कुसुंडा शाखा की ओर से मंगलवार को क्षेत्रीय कार्यालय में जागरूकता सत्र आयोजित किया गया। शाखा अध्यक्ष इसराइल खान की अध्यक्षता में आयोजित सत्र में शाखा सचिव मनीष कुमार ने कोयलाकर्मियों को कॉरपोरेट सैलरी पैकेज (सीएसपी) के तहत मिलने वाली बैंक सुविधाओं और वित्तीय लाभों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोल इंडिया के सीएसपी के तहत नियमित कर्मचारियों को बिना अतिरिक्त प्रीमियम के एक करोड़ रुपये तक का व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा मिलता है। अनुबंधित बैंकों में वेतन खाता नहीं होने के कारण कई कर्मियों और उनके आश्रितों को बीमा सहित अन्य लाभ मिलने में परेशानी होती है। उन्होंने कर्मियों से अनुबंधित बैंकों में वेतन खाता स्थानांतरित कराने या नया खाता खुलवाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.