Dhanbad News: कर्ज के कारण खुद को मारी थी गोली, आर्म्स एक्ट का केस दर्ज
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: धनबाद, मुख्य संवाददाता। सरायढेला कार्मिक नगर मोती नगर में श्री वीला अपार्टमेंट स्थित अपने फ्लैट में 13 अगस्त की रात लहूलुहान अवस्था में मिले 63 वर्षीय दीपक शर्मा का सच सामने आ गया है। दीपक की पत्नी गीता शर्मा ने सरायढेला थाना की पुलिस को बताया कि पति ने कर्ज के भारी बोझ के कारण अवसाद में आकर खुद को गोली मार ली थी। पुलिस ने सब इंस्पेक्टर सदानंद सिंह की लिखित शिकायत पर इलाजरत दीपक शर्मा के खिलाफ मंगलवार को सरायढेला थाना में आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने दीपक के सील फ्लैट से एक चाइना मेडल प्रतिबंधित रिवाल्वर जब्त किया है। रिवाल्वर में चार गोली लोड हैं, जबकि कमरे में दो खोखे भी मिले हैं। शुरुआत में पत्नी ने हथियार को लाइसेंसी बताया था लेकिन फिर से हुई पूछताछ में वह कागजात पेश नहीं कर सके।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.