Dhanbad News: करम गीतों की गूंज के साथ जावा का विसर्जन
धनबाद, सितम्बर 24 -- Dhanbad News: डुमरी बस्ती में बुधवार को प्रकृति पर्व करम को लेकर श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। बस्ती की युवतियों ने पारंपरिक करमा विदाई और लोकगीत गाते हुए करम डाल और जावा की विधिवत पूजा-अर्चना के बाद दामोदर नदी में विसर्जन किया। इस दौरान युवतियां 'आजू करम बाबा नदिया अररवा...', काल्हू करम बाबा ईयरी से पियरी..., 'दया करी जे बली जी, अबकी करम बाबा हम बरतिया भैया के दिहा मोर लंबी उमेरिया..., और 'चल सखी जावा नाचब..., जैसे पारंपरिक करम व झूमर गीत गा रही थीं। विसर्जन से पूर्व युवतियों ने करम डाल के समीप सामूहिक पूजा कर परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें- Bokaro News: जावाडाली विसर्जन के साथ करमा संपन्न इसके बाद पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर युवतियां करम गीत गाते और नृत्य करते हुए नदी की ओर रवाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.