धनबाद, अक्टूबर 10 -- Dhanbad News: हरिणा, प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय करमा महोत्सव के सफल आयोजन के बाद करमा अखरा समिति, बाघमारा की ओर से डुमरा गेस्ट हाउस में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महोत्सव की सफलता में सहयोग देने वाली 15 संस्थाओं को सम्मानित कर उनके योगदान के प्रति आभार जताया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक शत्रुघ्न महतो, जिला परिषद उपाध्यक्ष सरिता देवी, प्रखंड प्रमुख गीता देवी और गिरिडीह सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बाल नृत्य, डांडिया और सांस्कृतिक गायन की प्रस्तुतियों ने समारोह में चार चांद लगा दिए। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि करमा अखरा समिति ने भव्य महोत्सव का आयोजन कर बाघमारा का नाम पूरे झारखंड में रोशन किया है। यह भी पढ़ें- Bhagalp...