धनबाद, अगस्त 23 -- Dhanbad News: एनएसआरएसजेसी के प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश निषाद ने शनिवार को करमाटांड़ टाउनशिप में बसे विस्थापितों के साथ बैठक की। इसमें करमाटांड़ टाउनशिप में पुनर्वासित विस्थापितों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा हुई। प्रदेश उपाध्यक्ष ने उपायुक्त को पत्र लिखकर टाउनशिप में व्याप्त बिजली, पानी, शिक्षा और चिकित्सा सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की। पत्र की प्रतिलिपि कोयला मंत्रालय के सचिव, सांसद पप्पू यादव व सीएमडी को भी भेजी गई है। मौके पर आशीष कुमार मंडल, फारूक अंसारी, विशाल कुमार, संदीप पासवान, वीरू भुइयां, अजय डोम आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...