Dhanbad News: करंट लगने से महिला की हुई मौत
धनबाद, जुलाई 27 -- Dhanbad News: सिजुआ। तेतुलमारी शक्ति चौक के समीप रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से निवास बाउरी की पत्नी पार्वती देवी (26) गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद ले गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी लोगों ने तेतुलमारी थाना की पुलिस को दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय घर पर उसकी तीन वर्षीय बच्ची अकेली थी। उसके पति निवास दोपहर में आवास आया है, तब उसे जमीन पर गिरा हुआ देखा। यह देख शोर मचाने लगा, जिसके बाद आसपास के लोग जमा हो गये और उसे उठाकर इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच अस्पताल धनबाद ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस एसएनएमएमसीएच पहुंचकर शव को कब्ज में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.