धनबाद, जुलाई 21 -- Dhanbad News: धनबाद, प्रमुख संवाददाता। गोविंदपुर थाना क्षेत्र की जंगलपुर निवासी कुरैशा खातून की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को गंभीर हालत में धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घर में कपड़े धोने के बाद सुखाने के लिए रविवार को कुरैशा खातून बाहर गईं। इस दौरान उनका हाथ लोहे के तार से छू गया, जिसमें अचानक करंट प्रवाहित हो रहा था। करंट लगते ही वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों ने शोर सुनकर उन्हें तत्काल तार से अलग किया और धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: करंट की चपेट में आने से महिला की मौत, परिजनों में कोहराम इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित ...