Dhanbad News: कथा वाचन में तेलमच्चो के विष्णु को प्रथम पुरस्कार
धनबाद, अगस्त 25 -- Dhanbad News: तेलमच्चो पंचायत निवासी देवेन्द्र साव के पुत्र विष्णु गोपाल ने सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह में आयोजित कथा वाचन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, शिक्षक शिक्षिकाओं और परिजनों में खुशी का माहौल है। कथा वाचन प्रतियोगिता में विष्णु गोपाल ने प्रभावशाली प्रस्तुति, स्पष्ट उच्चारण, आत्मविश्वास और कहानी कहने की कला से निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया। उसे ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.