Dhanbad News: कतरी नदी पर पुल निर्माण मामले में बीसीसीएल अधिकारियों पर केस
धनबाद, अक्टूबर 25 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरी नदी के प्राकृतिक बहाव को प्रभावित कर कोयला परिवहन के लिए कच्चा पुल बनाने के मामले में बीसीसीएल और आरके कोल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के अधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कतरास थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला कतरास थाना कांड संख्या 269/26 के तहत शनिवार को दर्ज किया गया है। आरोप है कि कंपनी ने सक्षम प्राधिकार की अनुमति के बिना नदी में ह्यूम पाइप लगाकर कच्चे पुल का निर्माण कराया। भारी वाहनों की आवाजाही के लिए नदी किनारे ओबी और मिट्टी की भराई भी की गई, जिससे नदी का प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र संकुचित हो गया। बाघमारा के अंचल अधिकारी के आवेदन के आधार पर बीसीसीएल एरिया-4 कतरास के महाप्रबंधक, एजीएम, गजलीटांड़ कोलियरी के प्रोजेक्ट ऑफिसर और सुपरवाइजर के अलावा आरके कोल माइनिंग के प्रोजेक्ट ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.