धनबाद, अक्टूबर 18 -- Dhanbad News: दुर्गापूजा को लेकर कतरास में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पूजा पंडालों, मेला स्थलों और लिलौरी मंदिर में दंडाधिकारी व पुलिस बल की तैनाती की गई है। भीड़ पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे, वाच टावर और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। बाघमारा अंचलाधिकारी गिरजानंद किस्कू सहित 27 दंडाधिकारी और 45 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है। इनमें पांच दंडाधिकारी चलंत दस्ते में रहेंगे, जबकि अन्य को पूजा पंडालों और संवेदनशील स्थानों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लिलौरी मंदिर में संभावित भीड़ को देखते हुए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कतरास शहर में वाहनों के प्रवेश को नियंत्रित करने के लिए कतरी नदी, गुहीबांध और भंडारीडीह सिनेमा हॉल के समीप नो एंट्री लगाई जाएगी, जहां वाहनों के पार्किंग की भी व्यवस्था ...