Dhanbad News: कतरास में ही रोक दी गई डाउन एलेप्पी एक्सप्रेस, यात्री हुए परेशान
धनबाद, अक्टूबर 12 -- Dhanbad News: धनबाद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के कारण रविवार सुबह डाउन एलेप्पी एक्सप्रेस (13352) को कतरास स्टेशन पर ही रोक दिया गया। सुबह करीब 9:21 बजे कतरासगढ़ रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर दो पर ट्रेन पहुंचने के बाद इसे धनबाद के लिए रद्द घोषित कर दिया गया। वहीं बोकारो-झारग्राम पैसेंजर ट्रेन भी कतरास नहीं पहुंची। ट्रेनों के अचानक प्रभावित होने से यात्रियों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। कतरास स्टेशन पहुंचते ही लाउडस्पीकर से ट्रेन के आगे न जाने की घोषणा होते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। प्लेटफॉर्म नंबर दो से महिला, बुजुर्ग और बच्चों के साथ भारी सामान लेकर यात्री फुट ओवरब्रिज होते हुए मुख्य द्वार तक पहुंचे। अचानक यात्रा बाधित होने से धनबाद, तोपचांची, बरवाअड्डा, राजगंज, लोयाबाद, तेतुलमारी और केंदुआ समेत आसपास जान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.