Dhanbad News: कतरास में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन
धनबाद, अक्टूबर 27 -- Dhanbad News: कतरास में सोमवार की रात विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ दुर्गापूजा मेला संपन्न हो गया। हालांकि सोमवार की शाम तक श्रद्धालुओं का आना जाना जारी था। जीएनएम ग्राउंड, रानीबाजार मैदान, रेलवे इंस्टीट्यूट मैदान और केशलपुर पंजाबी मोहल्ला समेत अन्य स्थानों पर स्थापित प्रतिमाओं को गाजे-बाजे के साथ नदी व तालाबों में विसर्जित किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। पूजा कमेटियों के पदाधिकारी और सदस्य भी जुलूस में शामिल रहे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कतरास पुलिस मुस्तैद रही। पूरे आयोजन का समापन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.