Dhanbad News: कतरास में निचितपुर लिंक लाइन फाटक पर दुर्घटनाग्रस्त कार धू-धू कर जली
धनबाद, अक्टूबर 3 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास-राजगंज फोरलेन स्थित निचितपुर लिंक लाइन रेलवे फाटक के समीप गुरुवार देर रात करीब एक बजे बोकारो से राजगंज जा रही तेज रफ्तार कार फाटक के संकरे रास्ते में पत्थर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद कार में आग लग गई और वह धू-धू कर जल गई। कार में चालक समेत तीन लोग सवार थे। एयरबैग खुलने से तीनों की जान बच गई, हालांकि वे चोटिल हो गए। टक्कर के बाद कार का गेट नहीं खुलने से तीनों अंदर फंस गए। इसी दौरान काको की ओर से आ रही पेट्रोलिंग पुलिस की नजर आग लगी कार पर पड़ी। पुलिसकर्मियों ने बाहर से गेट खोलकर तीनों को सुरक्षित निकाला। तीनों का निचितपुर अस्पताल में इलाज कराया गया। सूचना पर दमकल वाहन पहुंचा और आग बुझाई, लेकिन तब तक कार जल चुकी थी। पुलिस ने कार को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सामान्य ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.