धनबाद, अगस्त 2 -- Dhanbad News: 'सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ' अभियान के तहत शनिवार को धनबाद नगर निगम ने लिलौरी मंदिर परिसर, मुक्तिधाम श्मशान घाट, अमृत पार्क व आसपास के क्षेत्रों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के तहत सफाई, कचरा उठाव, पौधारोपण, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, हैंड स्प्रे तथा शाम में फॉगिंग की गई। सहायक नगर आयुक्त शिखा कुमारी ने स्वच्छता को लेकर सभी से सजग रहने की अपील की। बाद में कतरास अंचल कार्यालय में स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ बैठक कर अभियान को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने के निर्देश दिए। अभियान में नगर प्रबंधक शब्बीर आलम, राजस्व निरीक्षक सचिन कुमार, पार्षद मधुमाला, मो. शहाबुद्दीन, राममूर्ति सिंह उर्फ छोटू सिंह, निरुपमा देवी, बैजनाथ बाल्मीकि, लाल कमल महतो, बिक्की कुमार, मनीष सिंह, राहुल कुमार लायक सहित अन्य शामिल थे।...