धनबाद, अगस्त 1 -- Dhanbad News: कतरास, प्रतिनिधि। कतरास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-3 में जलजमाव की समस्या दूर करने के लिए धनबाद नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान शुक्रवार को भी जारी रहा। नगर निगम के इंस्पेक्टर अनिल कुमार के नेतृत्व में जैन मंदिर, पार्षद कार्यालय, चावड़ा मेंशन से लेकर सब्जीपट्टी तक नालियों पर बने अवैध स्लैब, सीढ़ियां व अन्य अतिक्रमण को हटाया गया।

अतिक्रमण हटाने का अभियान जांच में कई स्थानों पर नालियों का अस्तित्व लगभग समाप्त पाया गया, जिससे बरसात में जल निकासी बाधित हो रही थी। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध किया, लेकिन निगम की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। स्थानीय लोगों ने इसे जलजमाव की स्थायी समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए स्वागत किया।

घटनाएँ और समर्थन इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने कहा कि शहर...