Dhanbad News: कतरास बंदी में दिखी एकजुटता, स्वत: बंद रहा बाजार
धनबाद, सितम्बर 25 -- Dhanbad News: कतरास संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर गुरुवार को आयोजित बंदी का कतरास, छाताबाद, गुहीबांध, अंगारपथरा समेत आसपास के क्षेत्रों में व्यापक असर रहा। अधिकांश दुकाने स्वत: बंद रहीं और बाजार व मुख्य सड़कें सामान्य दिनों की तुलना में शांत रहीं। सब्जी की कुछ दुकानों, मेडिकल हॉल, नर्सिंग होम और पेट्रोल पंप को छोड़कर अधिकांश प्रतिष्ठान बंद रहे। टोटो को छोड़ बड़े वाहनों का परिचालन भी प्रभावित रहा। बंदी के दौरान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न इलाकों में घूमकर लोगों से बंद सफल बनाने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन और डीजीएमएस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लगातार हो रहे भू-धंसान की घटनाओं पर आक्रोश जताया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और पुनर्वास समेत समस्याओं के स्थायी समाधान क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.