Dhanbad News: कतरास के गोपालपुर में बंद आवास व सरकारी विद्यालय भटमुरना में ताला तोड़ कर चोरी
धनबाद, अक्टूबर 22 -- कतरास में चोरी की दो घटनाएं Dhanbad News: कतरास थाना क्षेत्र में चोरी की दो घटनाएं हुई है। गोपालपुर गांव में मंगलवार को चोरों ने एक आवास का ताला तोड़कर नकदी, जेवर और एलईडी टीवी समेत अन्य सामान चुरा लिए, वहीं राजकीय मध्य विद्यालय भटमुरना के रसोईघर से बर्तन गायब कर दिए। गोपालपुर निवासी असमान सिंह सोमवार शाम नए आवास में ताला बंद कर अपने पैतृक गांव मुनीडीह के जटूडीह गए थे। मंगलवार शाम लौटने पर मुख्य गेट के दोनों ताले टूटे मिले। अंदर बक्से और अलमारी के ताले टूटे थे तथा सामान बिखरा पड़ा था। चोर मंगलसूत्र, मंटिका, गुल्लक में रखी नकदी, एलईडी टीवी समेत अन्य सामान ले गए। असमान ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना देने के बावजूद मौके पर नहीं पहुंचने की शिकायत की। भुक्तभोगी के अनुसार एक लाख से अधिक की सामग्री की चोरी हुई है। वहीं, राजकी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.