धनबाद, जुलाई 19 -- Dhanbad News: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत कार्यरत जिले के 15 हजार रुपये से अधिक मासिक मानदेय पानेवाले 250 से अधिक कर्मचारी इन दिनों टीडीएस (टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स) की तकनीकी गड़बड़ी से परेशान हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि पिछले वित्तीय वर्ष में नवंबर से फरवरी तक का टीडीएस उनके मानदेय से नियमित रूप से काटा गया था, लेकिन आयकर विभाग के पोर्टल पर यह राशि अब तक दिखाई नहीं दे रही है। इसके कारण आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने में उन्हें कठिनाई हो रही है। कर्मचारियों का कहना है कि विभाग ने मानदेय से लगभग 10 प्रतिशत टीडीएस की कटौती कर राशि ट्रेजरी में जमा करा दी थी। ट्रेजरी स्तर पर भी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर दी गई थीं। इसके बावजूद ऑनलाइन रिकॉर्ड अपडेट नहीं हुआ। ऐसे में कर्मचारियों को आशंका है कि यदि समय पर समस्...