Dhanbad News: कचरा वाहन पर लोगों ने किया पथराव, चालक से मारपीट
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: बासदेवपुर कोल डंप के समीप मंगलवार को नगर निगम का कचरा लेकर जा रहे रेमकी कंपनी के वाहन पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर चालक रवि महतो से मारपीट की। आक्रोशित लोगों ने कंपनी के कांटा घर में भी तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची लोयाबाद पुलिस ने स्थिति नियंत्रित की। बताया गया कि कचरा वाहनों के लगातार परिचालन और बारिश के कारण सड़क जर्जर होकर गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिससे नाराज लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। घटना के विरोध में रेमकी कंपनी के चालकों ने कचरा वाहनों का परिचालन बंद कर दिया। कंपनी के स्टाफ सुब्बा राव ने कर्मचारी से मारपीट और संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए लोयाबाद थाना में लिखित शिकायत देने की बात कही। उल्लेखनीय है कि एकड़ा जंगल स्थित बासदेवपुर कोल डंप में वर्षों से नगर निगम का ठोस कचरा डंप किया जाता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.