Dhanbad News: कचरा डंपिंग के लिए 40 एकड़ जमीन चिह्नित, जल्द शुरू होगा काम
धनबाद, अगस्त 19 -- Dhanbad News: डीसी आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जिला नगर विकास भूमि क्रय समिति की बैठक मंगलवार को हुई। इसमें धनबाद नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने और ठोस अपशिष्ट के निपटारे के लिए नगर निगम द्वारा कलियासोल अंचल में लगभग 40 एकड़ भूमि पर सेनेटरी लैंडफिल निर्माण की योजना तथा चिह्नित स्थल की विस्तृत चर्चा की गई। डीसी ने कहा कि परियोजना शुरू होने से नगर निगम क्षेत्र में निकलने वाले ठोस कचरे का निष्पादन वैज्ञानिक तरीके से तथा स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखते हुए किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस भूमि का चयन करने से पहले बीसीसीएल ने 30 वर्षों तक अथवा खनन कार्य की आवश्यकता तक ही 38 एकड़ भूमि उपलब्ध कराने की शर्त रखी थी, जो इस परियोजना के लिए उपयुक्त नहीं थी। वहीं एफसीआई लिमिटेड से 90 एकड़ भूमि का प्रस्ताव प्राप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.