Dhanbad News: कचरा उठाने वाले ट्रक और बाइक में टक्कर
धनबाद, अगस्त 14 -- Dhanbad News: धनबाद। कचरा उठाने वाले ट्रक और बाइक में टक्कर हो गई। घटना गुरुवार दोपहर की है। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग घायल हो गए। दअसल गुरुवार की दोपहर को एक ट्रक कचरा लेकर रणधीर वर्मा चौक से सिटी सेंटर की ओर जा रहा था। तभी कला भवन के पास ट्रक के सामने बाइक आ गई। हादसे में बाइक पर सवार दो लोग दूर जा गिरे और घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर नगर निगम से अधिकारी मौके पर पहुंचे। तत्काल दोनों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.