Dhanbad News: कंबाइंड बिल्डिंग व जिला परिषद कार्यालय में खुलेगा प्रज्ञा केंद्र
धनबाद, जुलाई 3 -- Dhanbad News: डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी की बैठक गुरुवार को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य जिले में डिजिटल गवर्नेंस को मजबूत करना, सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता लाना और आम नागरिकों तक ऑनलाइन सेवाओं की पहुंच को अधिक सुलभ बनाना था। बैठक में डीडीसी ने जिले के सभी सरकारी कार्यालयों को सख्त निर्देश दिया कि वे अपने दैनिक और आधिकारिक कामकाज में केवल आधिकारिक सरकारी ईमेल आईडी का ही प्रयोग करें। इससे डेटा सुरक्षा सुनिश्चित होगी और आधिकारिक पत्राचार अधिक विश्वसनीय बनेगा। इसके लिए एनआईसी एवं जैप आईटी से संपर्क करने का निर्देश दिया। आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए डीडीसी ने जिला परिषद परिसर तथा कंबाइंड बिल्डिंग में प्रज्ञा केंद्र खोलने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान डीडीसी ने सुरक्षा, जवाबदेही और कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.