धनबाद, नवम्बर 15 -- Dhanbad News: बलियापुर/ सिंदरी। बलियापुर थाना क्षेत्र के परसबनिया पंचायत अंतर्गत मोदीडीह के ओझाडीह मोड़ पर शनिवार दोपहर करीब एक बजे एक अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 31 वर्षीय महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान स्थानीय निवासी प्राण हरिजन की पत्नी चंदा देवी (चंदना देवी) के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्राण हरिजन अपनी पत्नी को बाइक पर बैठाकर छाताबाद बैंक से काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। इसी दौरान मोदीडीह से छाताबाद की ओर जा रहे बिना नंबर प्लेट के बालू लदे ट्रैक्टर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। महिला सड़क पर गिर गईं और ट्रैक्टर का पिछला चक्का उनके ऊपर चढ़ गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद ग्रामीणों का आक्...