धनबाद, जुलाई 2 -- Dhanbad News: धनबाद। नगर आयुक्त के निर्देश पर धनबाद नगर निगम क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के व्यापार अनुज्ञप्ति (ट्रेड लाइसेंस) को लेकर सरायढेला स्थित ओज़ोन गैलेरिया परिसर में विशेष सत्यापन एवं निरीक्षण अभियान संचालित किया गया। नगर प्रारबंधक विशाल सिन्हा के नेतृत्व में निगम  की टीम द्वारा विभिन्न व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के व्यापार अनुज्ञप्तियों का सत्यापन किया गया तथा आवश्यकतानुसार कागहों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान पाए गए विभिन्न उल्लंघनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल 14,000 का जुर्माना वसूला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...