धनबाद, जुलाई 28 -- Dhanbad News: धनबाद। सरायढेला थाना क्षेत्र के सूर्यदेव नगर में संचालित एक निजी कंपनी के दफ्तर घुसकर साले और उसके सहयोगियों ने जीजा को पीट दिया। समस्तीपुर के रोसड़ा थाना क्षेत्र के दरहा गांव निवासी अविनाश कुमार राय ने सोमवार को अपने साले सुदर्शन कुमार राय, ससुर संजीत राय और सास सहित अन्य अज्ञात हमलावरों के खिलाफ सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई। अविनाश ने पुलिस को बताया कि उनका अपनी पत्नी से विवाद और घरेलू हिंसा का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। आरोप है कि इसी रंजिश के कारण 24 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े बजे उनके साले समस्तीपुर सकरपुरा निवासी सुदर्शन कुमार राय तीन अज्ञात युवकों के साथ स्टील का पाइप और डंडा लेकर कार्यालय में घुस गए। मारपीट और सोने की चेन लूट ली। आरोपियों ने हत्या की नीयत से उन्हें पकड़ लिया और लात-घूंसो...