Dhanbad News: एसी की कॉपर पाइप काट ले गए चोर
धनबाद, जुलाई 8 -- Dhanbad News: धनबाद। सिविल सर्जन कार्यालय में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में चोरों ने सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा के कक्ष में लगे तीन एयर कंडीशनर (एसी) की कॉपर पाइप काट ली। घटना का पता चलने पर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वारदात नशे के आदी लोगों द्वारा कॉपर पाइप बेचने के उद्देश्य से की गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। यह भी पढ़ें- Kausambi News: चोरी के बाद ऑक्सीजन सप्लाई ठप, मुकदमा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.