Dhanbad News: एसयूवी की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर
धनबाद, सितम्बर 1 -- Dhanbad News: बरोरा थाना क्षेत्र के निचितपुर ब्रह्म बाबा मंदिर के समीप सोमवार शाम स्कार्पियों की चपेट में आने से बाइक सवार रूपेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में उनके पैर में गंभीर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल डुमरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर बरोरा पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व स्कार्पियो को थाना ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल रुपेश करांपटन कंपनी का सर्विस स्टाफ बताया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.